ad
best news portal development company in india

ग्राम चंदनखेड़ी ब्लॉक नालछा में विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

अभियान अंतर्गत कृषकों द्वारा विभागीय योजनाओं, कृषि, मृदा तत्व प्रबंधन एवं नवाचार के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारियां प्राप्त कर प्रशासन का आभार व्यक्त किया

  धारब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

धार विकसित कृषि संकल्प अभियान जिले में कृषि विज्ञान केंद्र एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास के समन्वय से 12 जून 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें गठित दल के वैज्ञानिकों, नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कृषि विकास अधिकारी कृषि विस्तार अधिकारी एवं सहयोगी विभाग जैसे पशुपालन कृषि अभियांत्रिकी मत्स्य पालन सहकारिता एवं पंचायत स्तर पर सचिव आदि द्वारा विभागों की अपने-अपने विभागों की विभागीय योजनाओं एवं आगामी खरीफ के लिए उन्नत तकनीकी, संतुलित उर्वरको के उपयोग एवं विकल्प सम्बन्धी प्रचार प्रसार संकल्प अभियान में किया जा रहा है । जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में विकसित संकल्प अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमें बड़ी संख्या में कृषको द्वारा भाग लिया जाकर विभागीय योजनाओं, कृषि, मृदा तत्व प्रबंधन एवं नवाचार के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारियां प्राप्त की गई।
उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान में जनपद एवं पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा भी सहभागिता की जा रही है। कृषि वैज्ञानिक कृषि विभाग एवं अन्य सहयोगी विभाग द्वारा निरंतर अभियान में भ्रमण कर कृषकों को योजनाओं संबंधी नवीन तकनीकी एवं नवाचार दिए जा रहे हैं। अभियान में ड्रोन प्रदर्शन भी कृषकों को दिखाया जा रहा है, जिसमें नैनो यूरिया, नैनो डीएपी को भी बढ़ावा देने हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिले में विभिन्न विकासखंड स्तर पर ग्राम पंचायतों में यह संकल्प अभियान 12 जून 2025 तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकसित संकल्प अभियान अंतर्गत ग्राम चंदनखेड़ी ब्लॉक नालछा में विकसित कृषि संकल्प अभियान आयोजित किया गया जिसमें कृषकों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में हमें कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु प्रदान की गई । जो हमारे लिए बहुत उपयोगी साबित होगी । इसके लिए कृषकों द्वारा प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।
उन्होंने किसान भाइयों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में संकल्प अभियान में भाग लेवे एवं कृषि एवं सम्बन्धित विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।अभियान अंतर्गत कृषकों द्वारा विभागीय योजनाओं, कृषि, मृदा तत्व प्रबंधन एवं नवाचार के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारियां प्राप्त कर प्रशासन का आभार व्यक्त किया

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई