ad
best news portal development company in india

अनुभवी विलियम्सन पर भारी पड़े युवा सैमसन, सीजन में पहली बार रनचेज करने वाली टीम हारी

SHARE:

राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 210 रन का स्कोर खड़ा किया। कप्तान संजू सैमसन ने राजस्थान के लिए अपने 100वें मैच में स्पेशल पारी खेली। वे 27 गेंदों पर 55 रन बनाकर आउट हुए।  वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों पर 41 रन और शिमरोन हेटमायर ने 13 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। 
जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 149 रन ही बना सकी। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन एडेन मार्करम ने बनाए। वे 41 गेंदों पर 57 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर ने 14 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। हैदराबाद के दो बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए। इसमें राहुल त्रिपाठी और निकोलस पूरन शामिल हैं।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई