ad
best news portal development company in india

यूपी : प्रदेश के पुलिस विभाग में सृजित होंगे 5381 नए पद, योगी सरकार ने दी मंजूरी

SHARE:

कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए 5381 नए पद सृजित किए जाएंगे। ये पद पुलिस विभाग की साइबर क्राइम, फोरेंसिक साइंस, सोशल मीडिया, एसटीएफ व एटीएस जैसी इकाइयों और नए खोले गए थानों के लिए होंगे। इनमें 86 पद राजपत्रित श्रेणी के और 5295 पद अराजपत्रित के होंगे। इससे संबंधित प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि राजपत्रित श्रेणी के पदों में अपर पुलिस महानिदेशक के 3, पुलिस महानिरीक्षक के 3, पुलिस उप महानिरीक्षक के 6, पुलिस अधीक्षक के 32, अपर पुलिस अधीक्षक के 7, पुलिस उपाधीक्षक के 35 पद शामिल हैं।
वहीं, अराजपत्रित श्रेणी के 5295 पदों में निरीक्षक के 179, उप निरीक्षक पुरुष के 408, महिला के 79, सशस्त्र पुलिस के निरीक्षक के 45, सहायक उप निरीक्षक के 2999, निरीक्षक बिगुलर के 2, उप निरीक्षक बिगुलर के 18, रेडियो निरीक्षक का 1, रेडियो उप निरीक्षक के 2, हेड ऑपरेटर के 9, ऑपरेटर के 12, सहायक परिचालक के 14, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 41, ग्रेड-बी के 695, ग्रेड-सी के 286, प्रोग्रामर ग्रेड-2 के 103, निरीक्षक एमटी का 1, उप निरीक्षक गोपनीय के 29, उप निरीक्षक एम के 17, सहायक उप निरीक्षक एम के 44, निरीक्षक लेखा के 1, उप निरीक्षक लेखा के 18 सहायक उप निरीक्षक लेखा के 18, चतुर्थ श्रेणी के 264 व ट्रेडमैन के 10 पद शामिल हैं।
कानून-व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए 5381 नए सृजित पदों में राजपत्रित पदों के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के सात पद होंगे। इनमें से एक पद का सृजन गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए किया गया है। दो एएसपी एटीएस के लिए, साइबर क्राइम थाना में 3, बिजनौर में एक तथा संयुक्त निदेशक, अभियोजन का एक पद एटीएस के लिए सृजित होगा। वहीं, गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए एक डिप्टी एसपी की भी तैनाती की जाएगी।
वहीं, कमिश्नरेट से संबंधित जिलों के अपर पुलिस महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक के 3-3 पद, पुलिस उपमहानिरीक्षक के 6 पद सृजित किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के 32 पदों मे से 1 पद एटीएस, 17 पद लखनऊ, गौतमबुद्वनगर और 11 पद कानपुर व वाराणसी पुलिस आयुक्त प्रणाली के लिए, 1 पद साइबर क्राइम थाना के लिए और 2 पद एटीएस के लिए हैं।
इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक के 34 पदो में एटीएस के लिए 4,  एसटीएफ  अयोध्या के लिए 1, रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के लिए 8, चन्दौली, ललितपुर, संभल और गोंडा में अतिरिक्त सर्किल खोलने के लिए 1-1, साइबर क्राइम थाने के लिए 16, गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा केलिए एक पद का सृजन किया गया है।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *