ad
best news portal development company in india

CM तीर्थ दर्शन योजना: पहली ट्रेन 19 अप्रैल को काशी विश्वनाथ के दर्शन करने रवाना होगी, सुबह-शाम भजन भी होंगे

SHARE:

मध्य प्रदेश सरकार की तीर्थ दर्शन योजना के तहत पहली यात्रा 19 अप्रैल को काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए रवाना होगी। पहली यात्रा में संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर साथ जाएगी। ट्रेन में सुबह-शाम भजन का भी आयोजन होगा। 
संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ऊषा ठाकुर ने मंगलवार को मंत्रालय में मख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के पुन: संचालन के लिए बैठक ली। ठाकुर ने बताया कि पहली तीर्थ दर्शन योजना 19 अप्रैल को को पुन: प्रारंभ की जा रही है। पहली ट्रेन रानी कमलनापति रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और 22 अप्रैल को वापस आएगी। ठाकुर ने सीहोर, रायसेन, विदिशा, सागर, टीकमगढ़ और दमोह जिले के कलेक्टर और प्रभारी अधिकारियों के साथ वीडियो कॉफ्रसिंग से यात्रियों की आवेदन प्रक्रिया और स्टेशन तक यात्रियों को सुविधापूर्वक लाने के लिए निर्देश दिए।  
 
तीर्थ यात्रा ट्रेन 19 अप्रैल को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर सागर में रूकते हुए बनारस पहुंचेगी। तीर्थदर्शन यात्रा में भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, सागर, टीकमगढ़ और दमोह जिले के तीर्थ यात्री शामिल होंगे। सीहोर और रायसेन जिले के यात्रियों की बोर्डिंग भोपाल रानी कमलापति स्टेशन से होगी। सागर स्टेशन पर सागर, टीकमगढ़, और दमोह जिले के तीर्थ यात्री ट्रेन में बैठेंगे। जिलों से तीर्थ यात्रियों को स्टेशन तक लाने की सुविधा जिला प्रशासन करेगा।
 
मंत्री ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिले यात्रा का प्रचार प्रसार करते हुए 7 अप्रैल तक आवेदन प्राप्त करें। आवेदनों की स्क्रूटनी करते समय विधानसभवार यात्रियों को समान प्रतिनिधित्व का ध्यान देने की बात भी कही।
मंत्री ने चयनित आवेदनों को 12 अप्रैल तक आईआरसीटीसी के संबंधित अधिकारियों को भेजने को कहा, जिससे यात्रियों के आईडी कार्ड समय पर आईआरसीटीसी से जिलों को प्राप्त हो सके। आईडी कार्ड में यात्री का नाम, उम्र, कोच नंबर और सीट नंबर का स्पष्ट रूप से उल्लेख करने की बात कही।
 
ट्रेन में सुबह-शाम होंगे भजन- ठाकुर ने कहा कि रेल के डब्बे पर जिला के नाम के स्टिकर लगाए, जिससे यात्रियों को कोच ढूंढने में आसानी हो। ट्रेन में सेंट्रलाइज्ड साउंड सिस्टम की व्यवस्था रखें। ट्रेन में भजन मंडलियों को भी रखे। जो यात्रियों को सुबह-शाम प्रार्थना और दिन में भजन कर प्रभु से जोड़े रखें।  
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *