ad
best news portal development company in india

PBKS vs GT: हार्दिक पांड्या रन आउट, राहुल तेवतिया के दो जोरदार छक्के, पढ़ें आखिरी छह गेंदों पर क्या-क्या हुआ

SHARE:

177432297गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में शुक्रवार (आठ अप्रैल) को पंजाब किंग्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 189 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 190 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 19 रन बनाने थे। राहुल तेवतिया ने लगातार दो छक्के लगाकर मैच जीत लिया।
पंजाब के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने 27 गेंद पर 64 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और चार छक्के लगाए। शिखर धवन ने 30 गेंद पर 35 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 11 गेंद पर 23 रन ठोके। आखिरी ओवरों में राहुल चाहर ने 14 गेंद पर नाबाद 22 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। चाहर का स्ट्राइक रेट 157.14 का रहा। गुजरात के लिए राशिद खान ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए।
गुजरात की टीम की बात करें तो उसके लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। उन्होंने 59 गेंद की पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। शुभमन का स्ट्राइक रेट 162.71 का रहा। साई सुदर्शन ने 30 गेंद पर 35 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 18 गेंदों पर 27 रन ठोके। राहुल तेवतिया ने तीन गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 13 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *