ad
best news portal development company in india

दिग्गी पर कार्रवाई: कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह बोले पूर्व सीएम पर एफआईआर राजनीति से प्रेरित निर्णय

SHARE:

मध्य प्रदेश में खरगोन और बड़वानी में रामनवमी पर जुलूस पर पथराव की घटना के बाद सरकार एक्शन में है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर कूटरचित दस्तावेजों से धार्मिंक भावनाएं आहत करने और धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में एफआईआर को कांग्रेस ने राजनीति से प्रेरित निर्णय बताया है।

कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्विटर अकाउंट से एक फोटो डाला जो कि बाद में बिहार का पता चलने के बाद तत्काल हटा दिया गया। इसलिए मामला वहीं समाप्त हो गया था। इसके बाद भी भाजपा द्वारा इस मामले में राजनीति की जा रही है। दंगाइयों पर कार्रवाई और सौहार्द बनाने की बजाए राजनीति शत्रुता निकाली जा रही है। विरोधी दलों के नेताओं पर एफआईआर कार्रवाई जा रही है। यह सत्ता का दुरुपयोग है, जो कि भाजपा की सरकार कर रही है। एफआईआर कराने का निर्णय पूरी तरह से गलत और राजनीति से प्रेरित है।

 
बता दें इस मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज से धार्मिक भावनाएं आहत करने समेत अन्य धाराओं में केस भी दर्ज किया है।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *