ad
best news portal development company in india

उधमपुर जिले में बरात से लौट रही बस खाई में गिरी, दो की मौत, 30 लोग घायल

SHARE:

रामनगर तहसील के उदक गांव में बुधवार रात को बरातियों से भरी बस करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीस के करीब बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से रामनगर अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत में सुधार न होने पर कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
शाम करीब चार बजे कोघमड़ से बालांध गांव के लिए बरात बस (जेके02ए डब्ल्यू 5567) से रवाना हुई। बालांध गांव से शाम करीब साढ़े सात बजे बरातियों की बस लौट रही थी। रात करीब साढ़े आठ बजे बस उदक गांव में पहुंची थी कि अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा और बस करीब 20 फीट नीचे खाई में जा गिरी।
बस के खाई में गिरने के बाद चीख पुकार मच गई। लोगों की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। इसकी सूचना रामनगर पुलिस को भी दी गई। पुलिस एंबुलेंस लेकर मौके की तरफ रवाना हुई। दुर्घटनास्थल रामनगर से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर था। इसलिए घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में समय लग गया। पुलिस व स्थानीय निवासियों ने कड़ी मशक्कत कर सभी बरातियों को बस से निकाला और रामनगर अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान दो महिलाओं ने दम तोड़ दिया।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *