धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
विगत रात्री में नगर के मनावर रोड स्थित नदी के किनारे सिचाई हेतु लगाई विद्युत मोटरो को तोड़कर अज्ञात चोर करीब 20 से 25 मोटर के कॉपर तार चोरी कर ले गए। चोरी की बढ़ती घटनाओ से आक्रोषित किसानो ने कुक्षी पुलिस थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.।
थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराने आये किसानो ने बताया की इस तरह की घटनाए पूर्व में कई बार हो चुकी है जिसकी सुचना पुलिस थाना पर की गयी है आक्रोषित किसानो ने पुलिस अधिकारियो से मांग की है की कापसी नदी क्षेत्र में इस तरह की घटनाओ की रौक के लिए सार्थक कदम उठाये।





