best news portal development company in india

अंतर्राष्ट्रीय मातृभूमि दिवस पर छात्र-छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से पृथ्वी बचाव का लिया संकल्प

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

            खरगोन। म.प्र राज्य आनंद संस्थान एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार माध्यमिक विद्यालय सांईखेडी में 24 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर छात्र छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से पृथ्वी के अनावश्यक दोहन को रोकनें का संदेश देते हुए चित्रकारी की गई। जिला नोडल अधिकारी आरएन शर्मा के नेतृत्व में जिला समन्वयक  केबी मंसारे ने बताया कि यह दिवस दुनिया भर में संदेश देता है कि पृथ्वी से हमें तमाम खनिज पदार्थ और पोषण के लिए मिट्टी जिससे फसल अनाज, पेड़ पौधों के साथ ही पशु पक्षियों को आहार भूमि पर ही निर्भर है। हमें धरा को सुरक्षित बचाना है। 

            चित्रकारी और संगोष्ठी कार्यक्रम में स्कूल प्रधान पाठक संजीव जोशी, शिक्षक विनोद टंडन, विनोद राणे, किरण भास्करे, कल्याण नागर, रोशनी कछवाहे, भारती भालसे, सपना कर्मा का सहयोग रहा। चित्रकला में छात्राओं में दिक्षा प्रिया, प्राचि, सोनाक्षी, काजल, सोनम, सीमा गीता को प्रमाण पत्र प्रदान किए गये। रमेश चक्रवर्ती ने आभार व्यक्त किया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *