ad
best news portal development company in india

US: अज्ञात हवाई वस्तुओं के मार गिराने पर राष्ट्रपति बाइडन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमे मामले की पूरी जानकारी नहीं

SHARE:

अमेरिकी आसमान में संदिग्ध वस्तुओं और गुब्बारों के मिलने और उसे मार गिराने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

US: तीन अज्ञात हवाई वस्तुओं के मार गिराने पर राष्ट्रपति बाइडन बोले- उनके जासूसी उपकरण होने की संभावना नहीं

एएनआई, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 17 Feb 2023 01:36 AM IST
सार

लेटेस्ट अपडेट्स के लिए फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इंटेलिजेंस कम्युनिटी का वर्तमान मूल्यांकन यह है कि ये तीन वस्तुएं गुब्बारे जैसे थे, जो निजी कंपनियों या मौसम का अध्ययन करने वाले अनुसंधान संस्थानों या अन्य वैज्ञानिक अनुसंधान करने वाले संस्थानों से संबंधित थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। – फोटो : ANI

अमेरिकी आसमान में हाल ही में संदिग्ध वस्तुओं और गुब्बारों के मिलने और उसे मार गिराने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। बाइडन ने कहा कि हम अभी तक ठीक से नहीं जानते हैं कि ये तीन वस्तुएं क्या थीं। इस मामले में अभी कुछ भी पता नहीं चला है कि वे चीनी जासूसी गुब्बारों के कार्यक्रम से संबंधित थीं या वे किसी अन्य देश के निगरानी वाहन थे।

चीनी जासूसी गुब्बारों के कार्यक्रम से जुड़ा होने का कोई संकेत नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इंटेलिजेंस कम्युनिटी का वर्तमान मूल्यांकन यह है कि ये तीन वस्तुएं गुब्बारे जैसे थे, जिसकी सबसे ज्यादा संभावना है कि ये निजी कंपनियों, मनोरंजन या शोध संस्थानों, मौसम का अध्ययन करने वाले अनुसंधान संस्थानों या अन्य वैज्ञानिक अनुसंधान करने वाले संस्थानों से संबंधित थे। उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस कम्युनिटी के पास इस बात का कोई संकेत नहीं है कि पिछले दिनों जिन तीन वस्तुओं को मार गिराया गया था, वे चीन के निगरानी गुब्बारे थे।

बाइडन ने चीन के साथ खुले संवाद की जरूरत पर जोर दिया
संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराए जाने के मद्देनजर चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बीजिंग के साथ संचार की एक खुली व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया। बाइडन ने कहा कि इस मामले में वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बात करने की उम्मीद करते हैं। बाइडन ने कहा कि अमेरिका, चीन के साथ “नए शीत युद्ध” की तलाश नहीं कर रहा है। हम चीन के साथ भी जुड़ना जारी रखेंगे, जैसा कि हमने पिछले दो हफ्तों में किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राजनयिक चीनी समकक्षों के संपर्क में रहेंगे और वह चीन के नेता शी जिनपिंग के साथ कुछ बिंदुओं पर बात करेंगे।

न्होंने कहा कि मैं इस बारे में स्पष्ट होना चाहता हूं, हमारे पास कोई सबूत नहीं है कि आकाश में वस्तुओं की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है। हम अपने राडार क्षमता को बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों के कारण अब हम उन्हें केवल आंशिक रूप से अधिक देख रहे हैं।

बाइडन ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में अज्ञात वस्तुओं को मार गिराने की प्रक्रिया को गोपनीय रखा जाएगा, लेकिन इसे कांग्रेस के साथ साझा किया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस के सदस्य चीनी जासूसी गुब्बारों के कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी तेजी से साझा नहीं करने के लिए व्हाइट हाउस की आलोचना कर रहे थे।

बता दें कि अमेरिका ने चीनी जासूसी गुब्बारे समेत अब तक चार संदिग्ध वस्तुओं को मार गिराया है। आखिरी बार 13 फरवरी को अमेरिकी सेना ने अमेरिका-कनाडा सीमा के पास ह्यूरोन झील (Huron Lake) के ऊपर उड़ने वाली एक वस्तु को मार गिराया था। उस समय अधिकारियों ने कहा था कि इस महीने इस तरह का यह चौथा मामला है।रायटर ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया था कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने संदिग्ध वस्तु को मार गिराने का आदेश दिया क्योंकि यह मिशिगन के ऊपरी प्रायद्वीप और यूएस-कनाडा सीमा पर ह्यूरोन  झील के पास से गुजर रहा था।


best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई