शेख़ नसीम। भोपाल। पत्रकार अनुज नामदेव को प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के मीडिया विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद खालिद केस ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नियुक्ति के बाद अनुज नामदेव ने कहा कि प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता के साथ करने की बात कही।
अनुज नामदेव को मीडिया विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर इरशाद खान, अफसर खान, अबरार अहमद खान, मुकीज़ खान और शेख़ नसीम ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





