जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार सरदारपुर
सरदारपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के उद्घाटन तथा विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धार जिले के सरदारपुर के भोपावर स्थित हेलीपेड पहुंचे। यहां केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, विधायकगण, संभागायुक्त भास्कर लक्षकार, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री यादव कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।





