best news portal development company in india

नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

SHARE:

 

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री

      खण्डवा  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 10 मई, 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष  ममता जैन, विशेष न्यायाधीश  मनोज कुमार मंडलोई एवं प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय  योगराज उपाध्याय द्वारा हरी झंडी दिखाकर 7 प्रचार वाहन को रवाना किया गया।

       इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा के सचिव  पियूष भावे द्वारा बताया गया कि उक्त प्रचार वाहन खंडवा जिले के मुख्यालय, तहसील स्तर व ग्रामीण स्तर पर आगामी नेशनल लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे और लोक अदालत में निराकृत होने वाले प्रकरणों के लाभ से आमजन एवं पक्षकारों को जागरूक किया जाएगा।

       इस अवसर पर समस्त न्यायाधीश क्रमशः  अनिल चौधरी,  आशीष प्रताप सिंह,  अरविंद सिंह टेकाम,  वीरेन्द्र जोशी,  ठाकुर प्रसाद मालवीय,  अरविंद सिंह,  रविन्द्र कुमार शिल्पी,  मोहित माधव,  ज्योति सिंह टेकाम,  राकेश भिड़े,  पल्लवी, रचना अतुलकर जोशी,  रविशंकर भलावी, एवं अपेक्षा पाटीदार, जिला विधिक सहायता अधिकारी  दिलावर सिंह, विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी, अभिभाषक, कर्मचारी एवं पैरालीगल वालेन्टियर्स उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *