best news portal development company in india

एशियन हॉकी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में भारत ने जापान को 5-0 गोल से हराया…

SHARE:

 चेन्नई / तमिलनाडू की राजधानी चेन्नई में खेली जा रही एशियन चैम्पियनशिप हॉकी के सेमीफाइनल मैच में आज भारत ने जापान को एकतरफा अंदाज़ में 5-0 गोल से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई जहाँ भारत का मुकाबला मलेशिया से होगा जिसने गत विजेता दक्षिण-कोरिया को हराकर एशियन चैम्पियनशिप हॉकी के फाइनल में जगह बनाई।

मैच के शुरुआत से ही भारत ने जापान पर अटैकिंग खेल दिखाया भारत का मजबूत आक्रमण और डिफेंस का जापान के पास कोई जवाब नही था। भारत के मजबूत आक्रमण को जापान के खिलाड़ी रोक नही पाए और एक के बाद एक जापान के गोल-पोस्ट को भारत ने 5 बार बजाया। और एकतरफा अंदाज़ में मैच जीतते हुए फाइनल का टिकट कटाया। जहाँ भारत का मुकाबला मलेशिया से होगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *