धार ब्यूरो चीफ : इकबाल खत्री
आरोपी नारायण उर्फ नराण सोलंकी करीब डेढ़ माह से था फरार
आरोपी के खेत से 705 किलोग्राम गांजे के हरे पौधे किए गए थे जप्त, अनुमानित कीमत करीब 1.05 करोड़ रुपये
घटना का संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 16.10.2026 को थाना मनावर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बोहारला, बयड़ीपुरा में कपास के खेत में गांजे के पौधे लगाए गए हैं। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी नारायण उर्फ नराण पिता स्व. प्रताप सोलंकी, निवासी ग्राम बोहारला के खेत से गांजे के 440 छोटे-बड़े हरे पौधे जप्त किए गए। जप्त पौधों का कुल वजन करीब 705 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 05 लाख रुपये थी।
उक्त मामले में आरोपी भूमि स्वामी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 729/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक धार द्वारा 10,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस की कार्रवाई :
पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर एवं एसडीओपी मनावर रामसिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर राजेश यादव एवं चौकी सिंघाना पुलिस द्वारा फरार इनामी आरोपी की तलाश की जा रही थी।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नारायण उर्फ नराण पिता स्व. प्रताप सोलंकी, जाति भिलाला, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम बोहारला, नयापुरा, चौकी उमरबन, थाना मनावर, जिला धार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
नाम आरोपी :
नारायण उर्फ नराण पिता स्व. प्रताप सोलंकी, जाति भिलाला, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम बोहारला, नयापुरा, चौकी उमरबन, थाना मनावर, जिला धार।
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मनावर राजेश यादव, चौकी प्रभारी सिंघाना उपनिरीक्षक अनुप बघेल, उपनिरीक्षक आशुतोष जोशी, आरक्षक 468 सुनील डावर, आरक्षक 426 सुनील भूरिया एवं सहयोगी पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।
धार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ लगातार जारी है।





