धार ब्यूरो चीफ : इकबाल खत्री
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला धार सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर जिला धार एवं एसडीओपी ओमप्रकाश अहीर अनुभाग कुक्षी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ एवं अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कुक्षी पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 271/2011, धारा 49(क) आबकारी एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे।
आरोपी की गिरफ्तारी
उक्त प्रकरण में आरोपी तेरसिंह पिता थानसिंह बामनिया निवासी ग्राम गिरवानिया थाना कुक्षी जिला धार लंबे समय से फरार चल रहा था। दिनांक 26.11.2026 को मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी को ग्राम गिरवानिया से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कुक्षी के समक्ष पेश किया
सराहनीय पुलिस टीम
उक्त कार्रवाई में निम्न अधिकारी एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही—
- उनि. गिलदारसिंह बघेल
- सउनि चंचलसिंह चौहान
- प्र. आर. नितिन कौशल
- प्र. आर.866 खेमचंद पाल
5.आर. 891 शाहदर चौंगड़ - आर. 997 विपिन यादव का विशेष योगदान रहा।
थाना कक्षी पुलिस द्वारा फरार स्थाई वारंटियों एवं इनामी आरोपियों की धरपकड़ तथा अपराधों के निराकरण हेतु प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।





