ad
best news portal development company in india

चार लोगों की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, फरार पिकअप चालक गिरफ्तार

SHARE:


जिला संवाददाता: दिलीप पाटीदार कानवन ( धार )

मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मारकर हुआ था फरार, हादसे में तीन बालिकाओं सहित चार लोगों की गई थी जान।

धार। जिले के कानवन थाना क्षेत्र में चार लोगों की जान लेने वाले भीषण सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने फरार पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मारने के बाद मौके से फरार होकर पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया था।


प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 नवंबर 2026 को ग्राम कुमेड़ी में कोद-बिड़वाल रोड पर बिलकेश्वर महादेव मंदिर के पास पिकअप वाहन क्रमांक MP 09 GH 4628 ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक MP 11 ZL 5727 को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार शुभम पिता भारत मेड़ा (20 वर्ष), भूरी उर्फ अक्षरा (14 वर्ष), आनंदी (16 वर्ष) और सुहाना (12 वर्ष), सभी निवासी ग्राम पांदा, की मौके पर ही मौत हो गई थी।


बताया गया कि चारों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम शंकरपुरा में अपनी बहन भावना भाबर के यहां आयोजित रात्रि जागरण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त पिकअप वाहन जब्त कर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।


पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल वेलापुरकर तथा एसडीओपी बदनावर अरविन्दसिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कानवन रविन्द्र कुमार बारिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी संतोष पिता मांगू गिरवाल (38 वर्ष), निवासी ग्राम जालमपुरा, थाना कानवन, को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार बारिया के नेतृत्व में कानवन पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *