ad
best news portal development company in india

“कैसा हराया गर्ल” सेहर शेख का दिखा नया अंदाज़, मुम्बई की सड़कों पर डिब्बो में मिठाई और नकदी बाँटती हुई दिखी…

SHARE:

शेख़ नसीम। मुम्बई / मुंब्रा की पार्षद सहर यूनुस शेख का दिवाली पर एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। अपने दमदार भाषणों और राजनीतिक अंदाज को लेकर चर्चा में रहने वाली सहर शेख इस बार स्विगी डिलीवरी गर्ल के रूप में मुंबई की सड़कों पर नजर आईं। उनकी इस पहल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी इस पहल की चर्चा कर रहे हैं।

दरअसल, सहर शेख ने दिवाली के मौके पर गरीबों और जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने स्विगी की ऑरेंज टी-शर्ट पहनी और पीठ पर डिलीवरी बैग टांगकर खुद सड़कों पर निकलीं। इस दौरान उन्होंने फुटपाथ पर बैठे बुजुर्गों, दिहाड़ी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को मिठाई के डिब्बे वितरित किए। इन डिब्बों में मिठाई के साथ नकदी भी रखी गई थी।

सहर शेख जब आम डिलीवरी गर्ल की तरह लोगों के बीच पहुंचीं और उन्हें मिठाई के साथ नकदी भेंट की, तो कई लोग इस सरप्राइज को देखकर भावुक हो गए। उनके चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली।

राजनीतिक मंचों पर अपने चर्चित बयान ‘कैसा हराया’ को लेकर सुर्खियों में रहने वाली सहर शेख का यह सामाजिक रूप सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। उनकी इस पहल को लेकर कई लोग तारीफ कर रहे हैं।

दिवाली जैसे त्योहार की खुशियां जरूरतमंदों के साथ बांटने की यह पहल एक संदेश देती है कि त्योहारों की असली खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई