भोपाल। रहबर वेलफेयर ट्रस्ट (रजि.) की ओर से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और करियर के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से करियर गाइडेंस एवं स्टडी सेंटर की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पार्षद डॉ. रेहान सिद्दीकी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जेड.यू. अल्वी ने की।
इस अवसर पर मौलाना नियामतुल्लाह नदवी, राजा कुरैशी, वैज्ञानिक अली दसनवी, ट्रस्टी एम. अफाक, डॉ. जकरिया, खान बहादुर खान, सैयद आमिर रिजवी, डॉ. शौकत और सफदर खान मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सोहेल, एम. माहिर, रफत, मुनव्वर खान, शाहाब सलीम, काजिम हसन, सैयद फैज, अली भाई, नसीम भोपाली, जाहिद मंसूरी, गुड्डू भाई, मुनीस खान आज़ाद, इरफान सर, ओवैस हाशमी और नबील बारी सहित शिक्षा एवं काउंसलिंग क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया।





