ad
best news portal development company in india

अवैध शराब के विरुद्ध आलीराजपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही तीन अलग-अलग प्रकरणों में 504 बल्क लीटर बीयर एवं 320 लीटर अवैध एवं मानवीय उपयोग के लिये अनुपयुक्त मदिरा ताड़ी जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जोबट आशुतोष पटेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक समर वर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

इसी अभियान के तहत दिनांक 07.11.2026 को थाना चन्द्रशेखर आजादनगर, थाना नानपुर एवं थाना आंबुआ पुलिस द्वारा अलग-अलग तीन कार्यवाहियां करते हुए अवैध शराब एवं मानवीय उपयोग के लिये अनुपयुक्त मदिरा ताड़ी जप्त की गई। इन कार्यवाहियों में कुल 504 बल्क लीटर बीयर एवं 320 लीटर अवैध एवं मानवीय उपयोग के लिये अनुपयुक्त मदिरा ताड़ी जप्त की गई तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन भी जप्त किए गए।

1 थाना चन्द्रशेखर आजादनगर की कार्यवाही 504, बल्क लीटर बीयर जप्त थाना चन्द्रशेखर आजादनगर अंतर्गत चौकी बरझर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरझर के सामला कुण्ड फलिया स्थित शमशान घाट के पास नाले में अवैध रूप से शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवा तोमर द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सर्चिंग की गई। इस दौरान नाले के अंदर माउण्ट बीयर 6000 कंपनी की कुल 42 पेटियां बरामद हुईं। प्रत्येक पेटी में 500 एमएल क्षमता के 24 टीन के डिब्बे भरे हुए थे।

इस प्रकार कुल 504 बल्क लीटर बीयर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,38,096 रुपये है। बरामद पेटियों में से 37 पेटियों पर बैच नंबर 155 तथा 05 पेटियों पर बैच नंबर 133 अंकित था। घटनास्थल पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अवैध शराब संग्रहित कर रखी गई थी। पुलिस द्वारा विधिवत शराब जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 469/2026, धारा 34(1), 34(2), 36 आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

2,थाना नानपुर की कार्यवाही 210 लीटर अवैध एवं मानवीय उपयोग के लिये अनुपयुक्त मदिरा ताड़ी जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार
इसी प्रकार थाना नानपुर पुलिस द्वारा दिनांक 07.11.2026 को प्रभात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध एवं मानवीय उपयोग के लिये अनुपयुक्त मदिरा ताड़ी लेकर सरकारी अस्पताल के पीछे कोटवाल फलिया नानपुर के रास्ते से कुक्षी की ओर जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुनील पिता ईडला भिण्डे, उम्र 25 वर्ष, निवासी बामन्टा गिरी फलिया बताया। तलाशी के दौरान आरोपी की मोटरसाइकिल पर बंधी 06 प्लास्टिक की केनों में कुल 210 लीटर अवैध एवं मानवीय उपयोग के लिये अनुपयुक्त मदिरा ताड़ी बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 10,500 रुपये है। आरोपी से उक्त मदिरा ताड़ी के संग्रहण एवं परिवहन संबंधी वैध लाइसेंस के संबंध में पूछताछ करने पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस द्वारा मदिरा ताड़ी के नमूने लेकर विधिवत जप्ती की गई तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP69ZA1499 को भी जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी सुनील भिण्डे को विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 340/2026, धारा 34(1), 34(2), 46 एवं 49 मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

3 थाना आंबुआ की कार्यवाही 110 लीटर अवैध एवं मानवीय उपयोग के लिये अनुपयुक्त मदिरा ताड़ी जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार- एक अन्य कार्यवाही में दिनांक 07.11.2026 को थाना आंबुआ पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खण्डाला डाबरी फलिया रेलवे पुल के पास खण्डाला से कोटबू की ओर एक मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से मदिरा ताड़ी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर आंबुआ पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल चालक को रोका गया। पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर रखी 06 प्लास्टिक की केनों में कुल 110 लीटर अवैध एवं मानवीय उपयोग के लिये अनुपयुक्त मदिरा/ताड़ी बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 3,600 रुपये है। मोटरसाइकिल चालक की पहचान गोलू पिता लालू भीण्डे, निवासी ग्राम बामण्टा, थाना नानपुर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना आंबुआ में धारा 34-A, 34(2), 46 एवं 49 आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है।

जप्त सामग्री का विवरण
1.माउण्ट बीयर 6000 कंपनी 504 बल्क लीटर, अनुमानित कीमत 1,38,096 रुपये।

  1. थाना नानपुर – 210 लीटर अवैध एवं मानवीय उपयोग के लिये अनुपयुक्त मदिरा/ताड़ी, अनुमानित कीमत 10,500 रुपये।
    3.थाना आंबुआ – 110 लीटर अवैध एवं मानवीय उपयोग के लिये अनुपयुक्त मदिरा/ताड़ी, अनुमानित कीमत 3,600 रुपये।
  2. परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल – 02 नग (थाना नानपुर एवं थाना आंबुआ)।
    इस प्रकार तीनों कार्यवाहियों में कुल 504 बल्क लीटर बीयर एवं 320 लीटर अवैध एवं मानवीय उपयोग के लिये अनुपयुक्त मदिरा ताड़ी जप्त की गई है। साथ ही अवैध मदिरा ताड़ी के परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जप्त की गई हैं। आलीराजपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों सहित जिले के विभिन्न मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग और निगरानी को प्रभावी बनाया गया है। अवैध शराब, मानवीय उपयोग के लिये अनुपयुक्त मदिरा ताड़ी के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई