धार ब्यूरो चीफ इकबाल
ममता जैन, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश , धार के निर्देशन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिये गये आदेशानुसार “सुरक्षित बचपन अभियान” के तहत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन आदिवासी कन्या छात्रावास कुक्षी में कमलेश कुमार सोनी, अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति कुक्षी की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिसमें “सुरक्षित बचपन अभियान” के तहत इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय विश्व विद्यालय अमरकंट जिला अनुपपुर में आयोजित एक द्विवसीय “उड़ान” कार्यशाला के शुभारंभ कार्यक्रम का लाईव प्रसारण यू-ट्यूब लिंक के माध्यम से छात्रवासों में रह रही छात्राओं को दिखाया गया। तत्पश्चात विधिक साक्षरता शिविर में कमलेश कुमार सोनी, अध्यक्ष विधिक सेवा समिति कुक्षी द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के संबंध में विभिन्न कानूनी प्रावधानों के बोर में एवं छात्राओं के उनके करियर के बारे में जागरूक किया गया।
उक्त शिविर में छात्रावास में छात्राओं के साथ ही छात्रावास अधीक्षक केशलता गड़वाल एवं छात्रावास स्टॉफ, न्यायालयीन कर्मचारी अविनाश गोयल, सिस्टम असिस्टेंट, लखन अवास्या, नायब नाजिर व अन्य कर्मचारीगण का सक्रिय सहयोग रहा।






