खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
बलकवाडा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत भारी संख्या में किए अवैध गांजे के पौधे जप्त,
पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत की गई कार्यवाही,
पुलिस टीम ने दबिश देकर किए कुल 88 नग गांजे के हरे पौधे वजन 102 किलो 250 ग्राम जप्त,
थाना बलकवाडा पर NDPS की धाराओं में किया गया प्रकरण पंजीबद्ध,
आरोपी ने अपने खेत में लगी कपास की फसल उसके बीच लगाए थे गांजे के पौधे,
जप्तशुदा गांजे के पौधों की कीमत लगभग 10,00,000/- रुपये।
खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिमाला प्रसाद के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों एवं मादक पदार्थों की खेती करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इस संबंध में पुलिस मुख्यालय, नारकोटिक्स शाखा, भोपाल द्वारा भी दिनांक 27.10.2026 से 10.11.2026 तक 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान संचालित करने हेतु भी निर्देशित किया गया है ।
वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में थाना बलकवाडा पर पुलिस टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेती करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।
दिनांक 30.10.26 को थाना बलकवाडा पर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम पोखर के रहने वाले मोहन ने अपने खेत में लगी कपास की फसल के बीच भारी संख्या में अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगाये हुए है ।
प्राप्त मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया जिनके निर्देशन एवं मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक सागर सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना बलकवाडा से पुलिस टीम का गठन कर मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर टीम को ग्राम पोखर में मोहन के खेत में दबिश देकर नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित कर रवाना किया गया ।
पुलिस टीम के द्वारा ग्राम पोखर में मोहन के खेत में दबिश दी गई जहां मौके पर एक व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर भागने का प्रयास करने लगा जिसे तत्काल टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा । पकड़ में आए व्यक्ति से उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मोहन पिता गुलाबसिंह सिसोदिया उम्र 58 साल निवासी तालाब के पास ग्राम पोखर का होना बताया पुलिस द्वारा मोहन के खेत में आसपास सर्चिंग करने के दौरान कपास की फसल के बीच हरे गांजे के पौधे लगे दिखाई दिए ।
पुलिस द्वारा मौके पर से कुल 88 नग गांजे के हरे पौधे वजन 102.25 किलोग्राम कीमत लगभग 10,00,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपी मोहन पिता गुलाबसिंह सिसोदिया जाति भील उम्र 58 साल निवासी तालाब के पास ग्राम पोखर के विरुद्ध थाना बलकवाडा पर अपराध क्रमांक 344/2026 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
यह कार्यवाही एसडीओपी श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक सागर चौहान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खलटाका उनि मिथुन चौहान, उनि पप्पू मौर्य, प्रआर. रामेश्वर पाण्डेय, प्रआर. प्रवीण कारलेकर, आर.जितेन्द्र सिंह बघेल, आर.महेंद्र ठाकुर, आर.राकेश चौहान, आर. लालचंद, आर. तिलक खरते, आर.जनक मंडलोई व थाना बलकवाडा के अन्य पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।





