ad
best news portal development company in india

सान्दीपनि विद्यालय टेमला में राष्ट्रीय एकता दिवस पर विविध गतिविधियां आयोजित

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने दिया एकता और अखंडता का संदेश,
कैरियर मार्गदर्शन सत्र में विद्यार्थियों को विमानन क्षेत्र में शिक्षा एवं रोजगार की संभावनाओं की दी जानकारी

खरगोन । सान्दीपनि विद्यालय टेमला में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ लेकर देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए कैरियर मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित किया गया। इसमें रेडविंग्स एयरो टेक्नीक, भोपाल के कुनाल सिंह ने एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग (एएमई) सहित विमानन क्षेत्र में शिक्षा एवं रोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खरगोन में एयर स्ट्रिप एवं फ्लाइंग क्लब स्वीकृत हो चुका है, जहां शीघ्र ही एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस एवं पायलट प्रशिक्षण प्रारंभ होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि संबंधित पाठ्यक्रम नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से स्वीकृत हैं। कक्षा 12वीं गणित संकाय के विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। विमानन क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं प्लेसमेंट की भी अच्छी संभावनाएं हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक सिंह पंवार, कैरियर मार्गदर्शन प्रभारी योगेश गर्दे, सांस्कृतिक प्रभारी पार्वती पाटीदार, उप प्रभारी सोनाली सुगंधी, साधना सक्सेना एवं ललिता पंवार सहित विद्यालय का स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम एवं एकता की भावना विकसित करने के साथ ही उन्हें भविष्य के कैरियर विकल्पों के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *