ad
best news portal development company in india

सिविल अस्पताल सरदारपुर में शुरू हुई सोनोग्राफी सुविधा, गर्भवती महिलाओं को मिलेगी बड़ी राहत।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार सरदारपुर 

अब प्रतिदिन होगी गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी, सिजेरियन प्रसव और नसबंदी ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध।

सरदारपुर।  सिविल अस्पताल सरदारपुर में गर्भवती महिलाओं के लिए सोनोग्राफी की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। इससे क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को अब सोनोग्राफी जांच के लिए निजी अस्पतालों अथवा अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में यह सुविधा प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी।


सिविल अस्पताल में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज बागड़िया द्वारा प्रतिदिन गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की जाएगी। उनकी पदस्थापना से अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के आवश्यक ऑपरेशन एवं सिजेरियन प्रसव की सुविधा भी अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही है।


अस्पताल में अब नसबंदी ऑपरेशन की सुविधा भी नियमित रूप से उपलब्ध रहेगी। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. नितिन जोशी तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज बागड़िया द्वारा प्रतिदिन नसबंदी ऑपरेशन किए जाएंगे।


दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से क्षेत्र के मरीजों को अब बेहतर उपचार सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। विशेष रूप से नसबंदी ऑपरेशन, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के उपचार एवं आवश्यक शल्य चिकित्सा के लिए मरीजों को अन्य स्थानों या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।


मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला मुजाल्दा ने बताया कि सिविल अस्पताल सरदारपुर में दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था होने से सोनोग्राफी, नसबंदी ऑपरेशन एवं उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं अब अस्पताल में ही उपलब्ध रहेंगी। इससे क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई