ad
best news portal development company in india

निरीक्षक से डीएसपी बने रामसिंह राठौर, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने लगाए पदोन्नति के स्टार।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार धार

धार। पुलिस विभाग में निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत हुए रामसिंह राठौर की पीपिंग सेरेमनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, धार में आयोजित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा (भा.पु.से.) ने पदोन्नत अधिकारी के कंधों पर पदोन्नति के स्टार लगाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक शर्मा ने कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि नेतृत्व क्षमता, कर्तव्यनिष्ठा और नई जिम्मेदारियों के निर्वहन का अवसर भी है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि राठौर अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं ईमानदारी के साथ पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊंचा करेंगे तथा आमजन की सुरक्षा और सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण एक सफल पुलिस अधिकारी की पहचान है। उन्होंने राठौर के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।


पीपिंग सेरेमनी के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारूल बेलापुरकर, रक्षित निरीक्षक नागेन्द्र सिंह ठाकुर सहित पदोन्नत अधिकारी के परिवारजन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।


धार पुलिस परिवार ने रामसिंह राठौर को पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे नई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर पुलिस विभाग एवं आमजन की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई