ad
best news portal development company in india

धार पुलिस में दो दिवंगत पुलिसकर्मियों के पुत्रों को मिली अनुकंपा नियुक्ति।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार धार

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने जारी किए नियुक्ति आदेश, आरक्षक (जीडी) के पद पर मिलेगी जिम्मेदारी।

धार। जिला धार पुलिस में शासकीय सेवा के दौरान दिवंगत हुए दो पुलिसकर्मियों के पुत्रों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने इस संबंध में नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। नियुक्ति पाने वालों में स्वर्गीय उप निरीक्षक चिन्ताराम पटेल के पुत्र विजय पटेल तथा स्वर्गीय प्रधान आरक्षक राजेन्द्र दुबेला के पुत्र मोहित दुबेला शामिल हैं। दोनों को आरक्षक (जीडी) के पद पर नियुक्त किया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला धार पुलिस में पदस्थ रहे उप निरीक्षक चिन्ताराम पटेल का शासकीय सेवा के दौरान 18 मई 2021 को निधन हो गया था। उनके पुत्र विजय पटेल को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। इसी प्रकार, जिला धार में पदस्थ प्रधान आरक्षक क्रमांक 454 राजेन्द्र दुबेला का 18 सितंबर 2022 को शासकीय सेवा के दौरान निधन हो गया था। उनके पुत्र मोहित दुबेला को भी आरक्षक (जीडी) के पद पर नियुक्त किया गया है।


दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को आर्थिक संबल
अनुकंपा नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य शासकीय सेवा के दौरान दिवंगत होने वाले कर्मचारियों के आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता और रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें संबल प्रदान करना है। इससे परिवार के सदस्यों को आजीविका का साधन मिलता है और भविष्य को सुरक्षित बनाने में सहायता मिलती है।


धार पुलिस की इस पहल से दोनों परिवारों को सहारा मिलेगा। पुलिस विभाग ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों के कल्याण एवं सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई