धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
उल्लैखनीय कार्यवाही – भारत सरकार का 2029 तक भारत को “नशा मुक्त भारत” करने के संकल्प को साकार करने एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा लक्ष्य प्राप्ति के लिए कैलाश मकवाना, पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश एंव अनुराग, पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर जोन (ग्रामीण) एंव मनोज कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर रेंज (ग्रामीण) के निर्देशन मे प्रदेश के मादक पदार्थो के अवैध कारोबार संलिप्त सिंडिकेट को ध्वस्त के निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर प्रदीप वाल्टर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर राजेश यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सिंघाना SI अनुप बघेल, चौकी प्रभारी बाकानेर SI मनोज पाटीदार, चौकी प्रभारी उमरबन SI प्रकाश अलावा व सउनि राजेश गेहलोत की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम बोहारला, चौकी उमरबन में तीन अलग-अलग खेतों में दबिश देकर कपास एवं तुवर की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए जा रहे गांजे के कुल 1223 हरे पौधे, कुल वजन करीब 1621.98 किलोग्राम, अनुमानित बाजार मूल्य करीब दो करोड तिरतालिस लाख रूपये का गांजा जप्त किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण –
थाना मनावर क्षैंत्र एवं आसपास के क्षैत्रों में खेतों में अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेती किए जाने संबंधी सूचनाएं लगातार प्राप्त हो रही थीं। उक्त सूचनाओं पर कार्रवाई हेतु विशेष टीम गठित कर अवैध गांजे की खेती करने वालों के संबंध में सूचना संकलित की जा रही थी । दिनांक 16.10.2026 को विश्वसनीय मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बोहरला में तीन अलग-अलग खेतों में कपास एवं तुवर की फसल के बीच गांजे के हरे पौधे अवैध रूप से लगाए गए हैं ।
सूचना की तस्दीक उपरांत सूचना सही पाए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर प्रदीप वाल्टर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर द्वारा तत्काल तीन अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर एक साथ बोहारला के खेतों में सर्चिंग की गई । सर्चिंग के दौरान नारायण पिता प्रताप भिलाला के कपास के खेत से 440 नग हरे गांजे के पौधे, वजन करीब 705.75 किलोग्राम हरे पौधे अवैध पाये जाने पर जप्त किए गए इसी प्रकार मुलचंद कनेल पिता अर्जुन भिलाला के कपास के खेत से 568 हरे गांजे के पौधे, वजन करीब 763.58 किलोग्राम हरे पौधे अवैध पाये जाने पर जप्त किए गए व रतन





