ad
best news portal development company in india

मनावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन खेतों से 1,223 गांजे के पौधे जब्त, कीमत 2.43 करोड़ रुपये।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार मनावर

कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी अवैध खेती, तीन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज।

मनावर/ अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मनावर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बोहारला में तीन अलग-अलग खेतों से गांजे के 1,223 हरे पौधे जब्त किए हैं।

जब्त पौधों का कुल वजन 1,621.98 किलोग्राम (करीब 16.22 क्विंटल) बताया गया है। पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे के पौधों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 43 लाख रुपये है। खेतों में कपास की फसल के बीच गांजे की अवैध खेती की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश कैलाश मकवाना, पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा (IPS) के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर प्रदीप वाल्टर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मनावर थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में खेतों में अवैध रूप से गांजे की खेती किए जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। इन सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने जानकारी जुटाई। इसी दौरान 16 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बोहारला, चौकी उमरबन क्षेत्र में तीन अलग-अलग खेतों में कपास और तुअर की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाए जा रहे हैं।


सूचना की पुष्टि के बाद अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनावर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने तीन पुलिस टीमों का गठन किया। टीमों ने एक साथ अलग-अलग खेतों में दबिश देकर गांजे के पौधे जब्त किए।


तीन खेतों से मिले 1,223 पौधे
पुलिस कार्रवाई के दौरान नारायण पिता प्रताप भिलाला के खेत से गांजे के 440 पौधे जब्त किए गए, जिनका वजन लगभग 705.75 किलोग्राम है। वहीं, मुलचंद पिता अर्जुन कनेल भिलाला के खेत से 568 पौधे मिले, जिनका वजन 763.58 किलोग्राम बताया गया है। तीसरे खेत से रतन पिता रूपसिंह भिलाला के 215 पौधे जब्त किए गए, जिनका वजन 152.65 किलोग्राम है। इस तरह तीनों खेतों से कुल 1,223 पौधे जब्त किए गए।


तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज, आरोपी फरार
मामले में मनावर थाने पर अपराध क्रमांक 729/2026, 730/2026 और 731/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों नामजद आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद गांजे की खेती, उत्पादन और संभावित सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जाएगी।


उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव, उप निरीक्षक मनोज पाटीदार, उप निरीक्षक प्रकाश अलावा, उप निरीक्षक अनुप बघेल, सहायक उप निरीक्षक राजेश गेहलोत, प्रधान आरक्षक ललित कुमरावत, प्रधान आरक्षक, धीरज ठाकुर, प्रधान आरक्षक, शेरसिंह बघेल, प्रधान आरक्षक, आमीर अंसारी, आरक्षक, किरणसिंह डावर, आरक्षक, रविन्द्र डावर, आरक्षक, रामेश्वर, आरक्षक, कमल सोलंकी, आरक्षक, गिरधारी, आरक्षक, जितेन्द्र कुशवाह, आरक्षक, गंगाराम बघेल, आरक्षक शैलेन्द्र सोलंकी एवं साइबर सेल के आरक्षक, प्रशांत का सराहनीय योगदान रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *