ad
best news portal development company in india

जय आदिवासी युवा शक्ति अध्यक्ष अरविंद कनेश के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा

SHARE:

बिलाल खत्री
अलीराजपुर दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को भोपाल में आदिवासी छात्रों के आंदोलन के दौरान जय जोहार को लेकर कथित जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज के मामले में तत्कालीन थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार के विरुद्ध SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज करने एवं गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही करने बाबद।

 ज्ञात हो कि, दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को भोपाल में आदिवासी छात्र अपनी विभिन्न माँगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे थे। इसी दौरान मिसरोद, भोपाल के तत्कालीन थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार द्वारा कथित रूप से आदिवासी छात्रों को उनकी आदिवासी पहचान व आदिवासी सम्मान का प्रतीक जय जोहार शब्द को लेकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गन्दी- गन्दी गालियाँ देकर अपमानित किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है।

‘जय जोहार’ आदिवासी समाज का पारंपरिक अभिवादन, सांस्कृतिक पहचान, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह केवल अभिवादन के शब्द नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की परंपरा, आपसी सम्मान और सांस्कृतिक अस्मिता से जुड़ा भाव है। पुलिस अधिकारी द्वारा इस पहचान को लेकर जातिसूचक अपमान किया गया है, इसलिए मामले की गंभीरता को लेकर तत्काल कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
अतः जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) मांग करता है कि
तत्काल FIR दर्ज की जाए: उपलब्ध साक्ष्यों वीडियो के आधार पर SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम, 1989 की धारा 3(1)(r), 3(1)(s) तथा तथ्यों के अनुसार अन्य लागू धाराओं में FIR दर्ज की जाए। एवं सम्बंधित पुलिस कर्मचारी को गिरफ्तार कर प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित कर जेल भेजा जाए।

अतः हमारी स्पष्ट माँग है कि केवल निलंबन पर्याप्त कार्रवाई मानकर प्रकरण समाप्त न किया जाए। FIR दर्ज कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए और संबंधित अधिकारी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
क्यों कि यह मामला आदिवासियों के मान सम्मान से जुड़ा है भारत मे लगभग 10 करोड़ व मध्यप्रदेश में लगभग 3 करोड़ आदिवासी निवासरत है इस घटना से संपूर्ण भारत के आदिवासी समाजजन आक्रोशित है।

यदि हमारी माँगों पर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) द्वारा 18 अक्टूबर 2026 को जिले से लेकर भोपाल में लोकतांत्रिक जनआक्रोश महाआंदोलन किया जाएगा।
जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस)
जिला आलीराजपुर मध्यप्रदेश
प्रतिलिपि
1.माननीय गृह मंत्री महोदय, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल

  1. मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, भोपाल।
  2. पुलिस महानिदेशक (DGP), मध्यप्रदेश, भोपाल।
    4.पुलिस आयुक्त, भोपाल।
    5.अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण, मध्यप्रदेश।
  3. पुलिस उपायुक्त (DCP), जोन 2, भोपाल।
  4. मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग, भोपाल।
    7.राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली।
  5. पुलिस अधीक्षक, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण प्रकोष्ठ, भोपाल।
    इस अवसर पर उपस्थित रहे बहादुर सिंह रावत विक्रम बामनिया महेश चौहान देवा कनेश राकु पवन मौर्य चौहान मुकेश सोलंकी राहुल चौहान राम सिंह चौहान रणछोड़
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *