ad
best news portal development company in india

सदियों बाद महाराजा भोज की आराध्य मां वाग्देवी को अर्पित की जाएगी 1111 मीटर की चुनरी

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार धार

13 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे महाराजा भोज उद्यान से निकलेगी चुनरी यात्रा, भोजशाला में पूजा-अर्चना के बाद किया जाएगा चुनरी अर्पण

धार। मां सरस्वती मंदिर भोजशाला में मां वाग्देवी को 1111 मीटर लंबी चुनरी अर्पित करने के लिए मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। भोज उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस यात्रा का शुभारंभ प्रातः 11 बजे महाराजा भोज उद्यान, इंदौर नाका से होगा। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मां सरस्वती मंदिर भोजशाला पहुंचेगी, जहां पूजा-अर्चना के पश्चात मां वाग्देवी को चुनरी अर्पित की जाएगी।
समिति द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, चुनरी यात्रा महाराजा भोज उद्यान से प्रारंभ होकर त्रिमूर्ति चौराहा, उदाजी चौराहा, शिवाजी चौराहा (मोहन टॉकीज), कॉपरेटिव बैंक, धनमंडी चौराहा, नर्सिंग चौपाटी, आनंद चौपाटी, राजबाड़ा और हाथीथान होते हुए भोजशाला पहुंचेगी। यहां कंठाभरण शारदा सदन स्थित मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना के बाद चुनरी अर्पण का कार्यक्रम संपन्न होगा।
समिति ने समस्त सनातनी हिंदू श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने तथा मां वाग्देवी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया है।
चुनरी यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
चुनरी यात्रा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए भोज उत्सव समिति द्वारा अखंड ज्योति मंदिर में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति को यात्रा की विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा, अध्यक्ष सुरेश चंद्र जलोदिया, महाप्रबंधक हेमंत दोराया, महामंत्री सुमित चौधरी, संरक्षक अशोक जैन, यात्रा संयोजक विश्वास पांडे तथा यात्रा संयोजिका संगीता रघुवंशी सहित राजेश शुक्ला, श्रीश दुबे, राजाभव भदाने, श्याम मालवा, मोहन राठौर, बंटी, सतीश, पलाश, निखिल, किशन, रवि, बलराम, पप्पू, बड़ू, विक्रम, विजय, विज्ञान, महेश, योगेश, सुनील, तरुण एवं कमलेश सहित समिति के सदस्य, मातृशक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रमुख मोहन राठौर ने दी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *