ad
best news portal development company in india

राहुल गाँधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने भोपाल स्थित राज्य निर्वाचन आयोग के बाहर प्रदर्शन किया…

SHARE:

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, चुनाव आयोग का पुतला फूंका

शेख़ नसीम। भोपाल / मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर द्वारा अरेरा हिल्स स्थित केंद्रीय चुनाव आयोग कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया और चुनाव आयोग का पुतला दहन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *