ad
best news portal development company in india

प्रदेशभर में सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल.

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

इंदौर से कुक्षी तक प्रदर्शन, वेतन वृद्धि और ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग को लेकर हड़ताल शुरू.

कुक्षी। सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर कुक्षी सहित कई शहरों में आंदोलन तेज हो गया है। मध्य प्रदेश के इंदौर सहित कुक्षी मे भी सफाई कर्मचारियों द्वारा काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं। आंदोलन के चलते नगर के कई स्थानों पर स्थानीय सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है।

सफाई कर्मचारी संगठनों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच कम वेतन में परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ रोजगार से जुड़े अधिकारों को लेकर प्रशासन के सामने विभिन्न मांगें रखी हैं।

वेतन वृद्धि और रोजगार सुरक्षा प्रमुख मांग

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वेतन वृद्धि, रोजगार की सुरक्षा और बेहतर सेवा शर्तें शामिल हैं। कुछ स्थानों पर कर्मचारियों ने मिलने वाले मासिक वेतन की बात कहते हुए इसे परिवार के भरण-पोषण के लिए अपर्याप्त बताया है।

ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग

आंदोलनकारी कर्मचारियों द्वारा ठेका प्रथा समाप्त कर नियमित नियुक्ति किए जाने की मांग भी उठाई जा रही है। साथ ही नगर निकायों में होने वाली भर्तियों में सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता देने की मांग की गई है।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

कर्मचारी संगठनों ने प्रशासन से उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर ठोस और सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। संगठनों का कहना है कि मांगों पर समाधान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन आगे भी जारी रखा जाएगा।

नगर परिषद द्वारा नगर वासियो से अपील।

अध्यक्ष बघेल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ऐसी स्थिति में नगरवासी अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं मोहल्लों में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि घरों से निकलने वाले कचरे को निर्धारित स्थान पर ही रखें तथा सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं। हड़ताल के दौरान नागरिकों का सहयोग नगर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण रहेगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *