धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया पेश
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 27.09.2026 को फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 453/2026, धारा 74, 78(2), 351(3) बीएनएस एवं धारा 7/8 POCSO Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर एवं एसडीओपी (IPS) कुक्षी श्री राजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुक्षी श्री दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में कुक्षी पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक 29.09.2026 को प्रकरण में आरोपी—
- गगन पिता दरियाव बामनिया, जाति भिलाला, उम्र 19 वर्ष, निवासी निसरपुर
- देवव्रत पिता राजेंद्र गवली, जाति भिलाला, उम्र 18 वर्ष, निवासी निसरपुर, थाना कुक्षी, जिला धार
को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय कुक्षी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
गगन पिता दरियाव बामनिया, जाति भिलाला, उम्र 19 वर्ष, निवासी निसरपुर
देवव्रत पिता राजेंद्र गवली, जाति भिलाला, उम्र 18 वर्ष, निवासी निसरपुर, थाना कुक्षी, जिला धार
प्रकरण में कार्रवाई
थाना कुक्षी के अपराध क्रमांक 453/2026 में धारा 74, 78(2), 351(3) बीएनएस एवं धारा 7/8 POCSO Act के तहत दोनों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्रवाई में उनि. सरोज बारोट, प्रधान आरक्षक 825 प्रमोद डागा, प्रधान आरक्षक 839 दीपेंद्र एवं आरक्षक 45 महेन्द्र, थाना कुक्षी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।





