ad
best news portal development company in india

गर्मी से पहले पेयजल संकट की तैयारी में जुटे अधिकारी, कैलाश विजयवर्गीय ने दिए सख्त निर्देश।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार धार 

धार में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में पेयजल, सिंचाई, कृषि, स्वास्थ्य और मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की समीक्षा।

धार।  जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों के साथ पेयजल, सिंचाई, कृषि, स्वास्थ्य और मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।
प्रभारी मंत्री ने आगामी गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को अभी से ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के दौरान जिले में पेयजल संकट की स्थिति न बने, इसके लिए जल स्रोतों की उपलब्धता का आकलन कर आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं।
बैठक में धार एवं बदनावर उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना की प्रगति की जानकारी ली गई। कृषि विभाग ने कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों और उपयुक्त किस्मों को लेकर किसानों को दी जा रही जानकारी से अवगत कराया। प्रभारी मंत्री ने रबी फसल चना के संबंध में प्रशिक्षण और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत सुविधाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में पीपीपी मॉडल पर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज तथा चिखलिया में प्रस्तावित आयुर्वेदिक कॉलेज की स्थिति की भी जानकारी ली गई।
पेयजल व्यवस्था की समीक्षा के दौरान नल-जल योजनाओं पर चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री ने प्रत्येक योजना के लिए जल स्रोत की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए पूर्व नियोजन करने के निर्देश दिए। वहीं, कलेक्टर ने पेयजल परिरक्षण अधिनियम के अनुरूप कार्ययोजना तैयार करने तथा संभावित पेयजल स्रोतों को चिह्नित करने पर जोर दिया।
बैठक में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने बताया कि जिले में अभियान की शुरुआत 7 अगस्त से हुई है। अभियान के तहत पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। 3 अक्टूबर को जिले के सभी जनपद क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रभारी मंत्री ने अभियान में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई