ad
best news portal development company in india

कार में छिपाकर ला रहे थे 15 देशी पिस्टल, गोगावां फाटे पर पुलिस ने दबोचा

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

भिंड से अवैध हथियार खरीदने पहुंचे थे पांच आरोपी; 8.25 लाख का मशरूका जब्त, सिगनूर के हथियार सप्लायर की तलाश

खरगोन। अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गोगावां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सफेद मारुति कार में सवार पांच आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 15 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल बरामद की हैं। जब्त हथियारों की कीमत करीब 2.25 लाख रुपए बताई गई है। हथियारों के परिवहन में इस्तेमाल कार भी पुलिस ने जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 6 लाख रुपए है। पुलिस के अनुसार कुल जब्त मशरूका करीब 8.25 लाख रुपए का है।

कार्रवाई 22 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम घुघरियाखेड़ी स्थित गोगावां फाटे पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की कार से कुछ लोग अवैध हथियार लेकर बिलाली की ओर से गोगावां फाटे की तरफ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक यादव के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध कार दिखाई दी, जिसे पुलिस ने रोककर तलाशी ली। कार में पांच लोग सवार थे और तलाशी के दौरान 15 अवैध पिस्टल बरामद हुईं।

भिंड के चार, गुजरात का एक आरोपी

पुलिस ने मौके से विष्णु चौहान (23), लवकुश चौहान (26), शैलेन्द्र उर्फ गोलू (18) और रामगोपाल उर्फ बिहारी (24), सभी निवासी जिला भिंड, तथा रोहित उर्फ बाबू (22), निवासी अहमदाबाद, गुजरात को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस या वैध दस्तावेज नहीं था।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने सिगनूर के एक व्यक्ति से अवैध हथियार खरीदने की बात बताई है। पुलिस अब हथियार सप्लाई करने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान हथियारों की खरीद फरोख्त और पूरे नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

इनमें से दो आरोपियों पर पहले भी केस दर्ज है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में लवकुश चौहान के खिलाफ भिंड देहात और अमायन थाने में आर्म्स एक्ट सहित तीन प्रकरण दर्ज हैं। वहीं रामगोपाल उर्फ बिहारी के खिलाफ अमायन में आर्म्स एक्ट, मेहगांव में मारपीट सहित अन्य धाराओं तथा रौन थाने में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज है।
यह कार्रवाई एसडीओपी भीकनगांव केतन अडलक के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी गोगावां उपनिरीक्षक दीपक यादव के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक रितेश तायड़े, सहायक उपनिरीक्षक अनिल तिवारी सहित प्रधान आरक्षक यशवंत ,प्रधान आरक्षक आशीष, प्रधान आरक्षक दिनेश मंडलोई,आरक्षक विशाल, आरक्षक अभिषेक, आरक्षक सुमित, आरक्षक राहुल समुद्रे एवं थाने का स्टाफ शामिल रहा।
थाना गोगावां में अपराध क्रमांक 311/26, धारा 25(1) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई