ad
best news portal development company in india

चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, डायल-112 FRV-13 ने पहुंचकर संभाला मोर्चा।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार अमझेरा ( धार )

इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर हातोद के पास हादसा, फायर ब्रिगेड और राहगीरों की मदद से बुझाई गई आग; कोई जनहानि नहीं।

अमझेरा। धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र में इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर ग्राम हातोद स्थित केला देवी होटल के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही डायल-112 की FRV-13 टीम तत्काल मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाने की कार्रवाई कराई।
जानकारी के अनुसार रायपुरिया थाना, जिला झाबुआ में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर पी.एस. भूरिया अपनी कार क्रमांक MP-42-C-3813 से रायपुरिया से इंदौर हाईकोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।
डायल-112 कंट्रोल रूम को इवेंट आईडी 602025 के माध्यम से घटना की सूचना मिली थी। सूचना प्राप्त होते ही अमझेरा की FRV-13 टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड एवं मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
FRV-13 टीम की त्वरित कार्रवाई
पायलट: नरेंद्र पटेल
पुलिस स्टाफ: सहायक उप निरीक्षक शोभाराम कन्नौज
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 FRV-13 टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर की गई कार्रवाई से आग बुझाने में मदद मिली।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई