ad
best news portal development company in india

डोल ग्यारस पर्व को लेकर बड़ी खट्टाली में जोबट एसडीओपी आशुतोष पटेल ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़ी खट्टाली। आगामी 22 सितंबर को आयोजित होने वाले डोल ग्यारस पर्व को लेकर आज एसडीओपी आशुतोष पटेल जोबट टीआई विजय वास्कले बड़ी खट्टाली पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री चारभुजा नाथ जी के दर्शन किए और पर्व की तैयारियों का जायजा लिया।

एसडीओपी पटेल ने हथनी नदी तट, मंदिर परिसर एवं यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर भीड़ नियंत्रण, यातायात, पार्किंग एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिति और पंचायत के सहयोग से सभी तैयारियाँ समय पर पूरी की जाएँ। ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

निरीक्षण के दौरान एसडीओपी जोबट आशुतोष पटेल, जोबट टीआई विजय वास्कले, खट्टाली चौकी प्रभारी मदन सिंह किराड़े सहित पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के ग्राम पंचायत सरपंच चैनसिंह डावर,दिलीप परवाल, मूलेश बघेल, मुकेश मालानी, कैलाश परवाल,मदन लड्डा, रमेश मेहता, मुकेश राठौड, सलीम बाबा, धनराज राठौड़, राहुल पटेल, अनेक ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

एवं में डोल ग्यारस व आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति समिति की बैठक बड़ी खट्टाली चौकी पर संपन्न हुई ग्राम में आयोजित होने वाले गणेश चतुर्थी , डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी एवं अन्य त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन एव ग्राम सरपंच एव ग्रमीण के साथ विभिन्न धर्मों के धर्म प्रमुख एवं समाज प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई