ad
best news portal development company in india

प्रेस क्लब लेडगांव का भव्य पत्रकार मिलन समारोह हुआ सम्पन्न। हजारों कि संख्या में क्षेत्र के पत्रकार हुए सम्मिलित।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार लेडगांव ( सरदारपुर )

सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल सहित प्रशासनिक, पुलिस एवं पत्रकारिता जगत की प्रमुख हस्तियों ने की शिरकत।

लेडगांव। प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा आयोजित भव्य पत्रकार मिलन समारोह उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में पाटीदार धर्मशाला में हुआ सम्पन्न।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरदारपुर विधायक प्रताप जी ग्रेवाल उपस्थित रहे। वहीं अनुविभागीय अधिकारी सरदारपुर अजमेर सिंह गौड़, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष धार पंडित छोटू जी शास्त्री, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष धार कपिल जी तिवारी, जिला पंचायत सदस्य गायत्री राजेन्द्र जी पुरोहित, थाना प्रभारी अमझेरा राजू जी मकवाना, चौकी प्रभारी दसाई दिनेश सिंह जी यादव एवं ग्राम पंचायत लेडगांव सरपंच अंतर सिंह जी फूलवारे सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती पूजन के साथ सरस्वती वंदना से हुई तत्पश्चात अतिथियो को पत्रकार संघ द्वारा शाल श्रीफल शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया
समारोह के दौरान पत्रकारों के बीच आपसी संवाद एवं समन्वय के साथ पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों, सामाजिक सरोकारों तथा निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पं. छोटू शास्त्री ने कहा कि पत्रकारों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी मजबूती है। वर्तमान समय में पत्रकारों के बीच एकजुटता होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और समन्वय से पत्रकारिता को और मजबूती प्रदान की जा सकती है।
जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष कपिल तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकारों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, “मैं बोलता कम हूं और कलम पर ज्यादा विश्वास करता हूं, क्योंकि कलम में सबसे बड़ी ताकत है।” उन्होंने भी पत्रकारों के बीच एकता को आवश्यक बताते हुए आपसी सहयोग एवं भाईचारे पर जोर दिया।
सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने असंख्य चुनौतियां हैं। इन तमाम मुश्किलों और चुनौतियों के बावजूद पत्रकार साथी जनता की आवाज बनने से पीछे नहीं हट रहे हैं। वे हर खबर और हर घोटाले को बिना किसी भय के निडरता के साथ जनता के सामने ला रहे हैं, जो प्रशंसनीय है।
दशरथ पाटीदार ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों की खबरें हमेशा पैनी और असरदार होती हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों से आह्वान किया कि वे जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता करें। जनता के मुद्दों को उठाने वाली पत्रकारिता ही समाज में पत्रकारों को सम्मान और महत्वपूर्ण स्थान दिलाती है।
कार्यक्रम का सफल संचालन कवि पंकज विश्वकर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने अपनी प्रभावी संचालन शैली से पूरे कार्यक्रम को क्रमबद्ध एवं रोचक बनाए रखा। अंत में प्रेस क्लब लेडगांव की ओर से सभी अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई