ad
best news portal development company in india

धरमपुरी पुलिस को मिली सफलता जल जीवन मिशन के पाइप चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:


धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


चोरी में प्रयुक्त आयशर वाहन एवं हाइड्रा क्रेन जप्त, एक आरोपी फरार


घटना
दिनांक 17.09.2026 को फरियादी कड़वासिंह पिता जसवंतसिंह राजपूत, उम्र 48 वर्ष, निवासी पागाखेड़ी, W.P.I.L. कंपनी में स्टाफ सुपरवाइजर द्वारा थाना धरमपुरी पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि जल जीवन मिशन मल्टीविलेज स्कीम, मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत जल आपूर्ति एवं फिल्टर प्लांट निर्माण एवं क्रियान्वयन का कार्य किया जा रहा है।
खलघाट–मनावर रोड, पिपलदागढ़ी रोड के किनारे रश्मि मेटालिक कंपनी के D.I. K9 250 MM पाइप रखे गए थे। दिनांक 17.09.2026 की सुबह करीब 08:30 बजे पिपलदागढ़ी पहुंचकर पाइपों की जांच करने पर एक सफेद रंग के आयशर वाहन क्रमांक RJ-25-GA-6958 में 07 पाइप रखे मिले। मौके पर जांच करने पर कुल 48 पाइप कम पाए गए।
पूछताछ एवं जांच के दौरान आयशर वाहन चालक सादाब खान उर्फ सादाब पिता हकीम मंसुरी, निवासी पुनर्वास धरमपुरी तथा हाइड्रा क्रेन चालक सुखलाल पिता अमरसिंह वास्कले, निवासी तितरानिया, जिला खरगोन की संलिप्तता सामने आई।
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना धरमपुरी में अपराध क्रमांक 303/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी धरमपुरी निरीक्षक सरदारसिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों—
सादाब पिता हकीम मंसुरी, जाति मुसलमान, उम्र 26 वर्ष, निवासी धरमपुरी पुनर्वास।
सुखलाल पिता अमरसिंह वास्कले, जाति भीलाला, उम्र 36 वर्ष, निवासी तितरानिया, थाना झिरनिया, जिला खरगोन।
को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। जप्त वाहन

  • आयशर वाहन क्रमांक RJ-25-GA-6958
  • हाइड्रा क्रेन क्रमांक MP-11-ZE-0972 उल्लेखनीय भूमिका
    निरीक्षक सरदारसिंह सोलंकी, उनि रवि वास्के, सउनि रेमसिंह बामनिया, प्रआर 440 वेस्ता सोलिया, आरक्षक 479 लक्ष्मण जमरा एवं आरक्षक 26 सोनू का विशेष योगदान रहा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई