धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
अपराध क्रमांक 421/2026 धारा 137(2),64(2)(एम),65(1),351(3),96,127(2),3(5) बीएनएस एवं , 5एल / 6,4(2) पाक्सो एक्ट
गिरफ्तार आरोपी का नाम – राजा पिता गंगाराम धनगर जाति भारुड़ उम्र 20 साल निवासी ग्राम छोटी कसराद थाना कोतवाली बड़वानी जिला बड़वानी
फरार सह आरोपी- विनय उर्फ विकेन धनगर निवासी तलुन जिला बड़वानी ।
दिनांक 16.09.2026 को पीड़िता थाना कुक्षी आकर रिपोर्ट किया की दिनांक 13.09.2026 को उसको राजा धनगर द्वारा उसके दोस्त विनय उर्फ विकेन धनगर की मोटर सायकिल पर दोस्त विनय के सहयोग से अपहरण कर बीच मे बैठाकर बड़वानी तलुन ले जाकर पीड़िता के मर्जी के बिना जबरजस्ती राजा द्वारा शारिरिक संबंध बनाना व पीड़िता द्वारा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देना बाद पीड़िता को तलुन से कसरावद पुल पर लाकर छोड़ चले जाना बाद पीड़िता द्वारा अपने माता पिता से सम्पर्क कर घटना की बात बताकर साथ लेकर थाने आने पर पीड़िता की रिपोर्ट पर से थाना कुक्षी पर अपराध क्रमांक 421/2026 धारा 137(2),64(2)(एम),65(1),351(3),96,127(2) बीएनएस एवं , 5एल / 6,4(2) पाक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना विवेचना मे लिया गया ।
मामला नाबालिक बालिका होने से गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी श्री दीपकसिंह चौहान के नेतृत्व में पॉक्सो एक्ट मे बलत्कार के फरार आरोपी व सह आरोपी की तलाश हेतु एक टीम गठित की गई। जिसमें चौकी प्रभारी निसरपुर उनि जयपाल बिल्लौरे एवं उनकी टीम थी ।
पुलिस चौकी निसरपुर थाना कुक्षी की टीम के लगातार प्रयास के दौरान मुखबीर के माध्यम से एवं तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर व सायबर सेल धार की मदत से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का मुख्य आरोपी राजा धनगर निवासी छोटी कसरावद का उसके निवासी स्थान पर आया हुआ है जो सूचना की तस्दीक हेतु रवाना होकर हमराह फोर्स मुखबीर के बताये स्थान पर पहुचे जहा आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे टीम के सदस्य द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा उसना नाम पता पुछते उसने अपना नाम राजा पिता गंगाराम धनगर जाति भारुड़ उम्र 20 साल निवासी ग्राम छोटी कसराद थाना कोतवाली बड़वानी जिला बड़वानी का होना बताने पर सदर अपराध मे पुछताछ हेतु अभिरक्षा मे लेकर चौकी लेकर आकर पुछताछ करते जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तारी पंचनामा तैयार कर गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय कुक्षी पेश किया गया है।
निरीक्षक दीपकसिंह चौहान थाना प्रभारी कुक्षी ,उनि जयपाल बिल्लौरे चौकी प्रभारी निसरपुर, सउनि. भुवान चौहान, प्रआऱ. 624 किशोर उपाध्याय ,आर. 265 थानसिंह आर. 968 सुभाष, आर. 55 रविन्द्र, आर. 90 गोरव, आर. आर.679 किशन का विशेष योगदान रहा है।





