ad
best news portal development company in india

पीथमपुर पुलिस ने विद्युत मीटरिंग उपकरण चोरी का किया खुलासादो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

₹1.20 लाख कीमत का चोरी गया उपकरण एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त
आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ जारी

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 17.09.2026 को फरियादी वर्दीचंद मंडलोई, उम्र 40 वर्ष, लाइन परिचालक, मध्य प्रदेश विद्युत मंडल कार्यालय पीथमपुर द्वारा थाना पीथमपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसी दिन सुबह करीब 04:00 बजे रोड किनारे लगे विद्युत पोल से दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से इलेक्ट्रिक मीटरिंग उपकरण, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹1,20,000/- है, चोरी कर ले गए।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पीथमपुर में अपराध क्रमांक 432/2026, धारा 305(e) बीएनएस एवं धारा 136 मध्यप्रदेश विद्युत अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में आरोपी

  1. नितेश उर्फ छंगा पिता सुरेश, जाति बलाई, उम्र 21 वर्ष, निवासी बगदून।
  2. राज पिता सोहन परमार, जाति भील, उम्र 22 वर्ष, निवासी बगदून।

को गिरफ्तार किया गया।

चोरी का मशरूका बरामद
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं चोरी किया गया इलेक्ट्रिक मीटरिंग उपकरण, अनुमानित कीमत ₹1,20,000/-, विधिवत जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से चोरी की अन्य घटनाओं एवं अन्य आपराधिक प्रकरणों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह एवं प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *