ad
best news portal development company in india

डायल-112 FRV-17 ने 03 वर्षीय गुम बालिका को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


घबराहट में माता-पिता का नाम-पता नहीं बता पा रही थी बालिका, पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों को खोजा
समय – 20:01 बजे
FRV – 17 | थाना – पीथमपुर
घटना
दिनांक 17.09.2026 को डायल-112 FRV-17 को 03 वर्षीय बालिका के माता-पिता से अलग होकर गुम होने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर FRV टीम तत्काल छत्रछाया कॉलोनी, बालाजी सरकार ढाबा एवं देवनारायण स्कूल के पास मौके पर पहुंची, जहां 03 वर्षीय बालिका मिली। बालिका घबराई हुई थी तथा अपना एवं माता-पिता का नाम-पता नहीं बता पा रही थी।
FRV टीम द्वारा आसपास के लोगों से जानकारी जुटाकर बालिका के परिजनों की तलाश की गई। जानकारी के आधार पर पुलिस टीम मोनू यादव के मकान, छत्रछाया कॉलोनी पहुंची, जहां बालिका की माता रजनी बाई पति लोकेश पवार मिलीं।
आवश्यक तस्दीक के उपरांत बालिका का नाम वैष्णवी होना पाया गया तथा उसे सकुशल उसकी माता रजनी बाई के सुपुर्द किया गया।
सराहनीय कार्य –
डायल-112 FRV-17 के HC/792 गुलाब सिंह मंडलोई एवं पायलट लखन मालवीय द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाने में सराहनीय भूमिका निभाई गई।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *