धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
संक्षिप्त विवरणपुलिस अधीक्षक धार के निर्देशन में थाना मनावर पुलिस द्वारा अपराधों में फरार एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मनावर पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
थाना मनावर के अपराध क्रमांक 483/2026 में धारा 137(2), वृद्धि धारा 87, 64(2)(M), 127(4) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा आरोपी संजय पिता कालुसिंह वास्केल, उम्र 22 वर्ष, निवासी सोल्यापुरा, ग्राम बोरलाय, थाना मनावर, जिला धार को दिनांक 17.09.2026 को गिरफ्तार किया गया।
न्यायालय में किया पेश –
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।





