शेख़ नसीम। भोपाल / AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने भोपाल के सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा में बड़ी संख्या में आमजन और AIMIM कार्यकर्ता मौजूद रहे। ओवैसी ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हर धर्म की अपनी परंपराएं और धार्मिक स्वतंत्रता होती है। उनके अनुसार, UCC के माध्यम से इन धार्मिक परंपराओं और स्वतंत्रता को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।
ओवैसी ने कहा कि UCC के खिलाफ भोपाल में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि AIMIM UCC के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
सभा के दौरान ओवैसी ने भोपाल की हुज़ूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “रामेश्वर शर्मा अगर तुम माई के लाल हो तो मिसाइल लॉन्च करो और काज़ी कैंप पर गिराओ। मैं काज़ी कैंप पर अकेला ठहरता हूं। ये असदुद्दीन ओवैसी शहीद होने के लिए तैयार है।”
ओवैसी ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस से जुड़े लोग कथित तौर पर ज़ुल्म के खिलाफ आवाज़ उठाने से रोकते हैं, जबकि भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आवाज़ उठाने पर घर तोड़े जाने का डर दिखाया जाता है।
उन्होंने कहा कि AIMIM UCC के मुद्दे पर अपनी आवाज़ बुलंद करती रहेगी और इसे संविधान तथा मुसलमानों की मज़हबी आज़ादी से जोड़कर अपनी आपत्ति दर्ज कराती रहेगी।
सेंट्रल लाइब्रेरी मैदान में आयोजित इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोग और AIMIM कार्यकर्ता शामिल हुए।





