ad
best news portal development company in india

अवैध हथियारों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

SHARE:

दो आरोपियों से 02 देशी पिस्तौल एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


पुलिस अधीक्षक धार द्वारा जिले में अवैध हथियारों एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक धार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली ईश्वर सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध उल्लेखनीय कार्रवाई की गई।

लालबाग परिसर से आरोपी को अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा


दिनांक 12.09.2026 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लालबाग परिसर में एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए लालबाग परिसर में घेराबंदी कर संदेही आकाश पिता स्वर्गीय दिलीप सिसोदिया, जाति नाथ को पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक देशी हाथ निर्मित 32 बोर पिस्तौल बरामद हुई। उक्त मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 532/2026, धारा 25(A)(1) आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान दूसरे आरोपी से पिस्तौल एवं जिंदा कारतूस बरामद
प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी आकाश के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए साहिल पिता मुबारिक बागवान के कब्जे से एक 32 बोर पिस्तौल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

इस प्रकार थाना कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 02 देशी पिस्तौल एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रकरण में विवेचना जारी है तथा अवैध हथियारों के स्रोत एवं इनके संबंध में अन्य संभावित व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में जांच की जा रही है।


सराहनीय भूमिका


उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली ईश्वर सिंह चौहान, उपनिरीक्षक आकाश सिंह, उपनिरीक्षक जगदीश चौहान, प्रधान आरक्षक अरविन्द, प्रधान आरक्षक अजय सिंह, आरक्षक राममूर्ति, आरक्षक रामनरेश, आरक्षक शुभम देशमुख, आरक्षक प्रवीण, साइबर सेल से आरक्षक प्रशांत चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *