खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
पुलिस ने आरोपी के घर के पास बने बाड़े से जप्त की कुल 216 लीटर अवैध देशी-विदेशी शराब,
पुलिस से बचने के लिए शातिर आरोपी ने अपने घर के पास बने बकरियों के बाड़े में छुपा कर रखी थी भारी मात्रा में अवैध शराब,
जप्तशुदा 216 लीटर देशी-विदेशी अवैध शराब की कीमत लगभग 88,100/- रुपये,
आरोपी पर पूर्व से भी दर्ज है आबकारी एक्ट के 02 प्रकरण।
खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिमाला प्रसाद के द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
इसी तारतम्य में थाना गोगावां पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर के पास बने बकरियों के बाड़े में छुपा कर रखी कुल 216.12 लीटर देशी-विदेशी शराब जप्त करने में सफलता हासिल की है ।
दिनांक 14.09.26 को थाना गोगावां पर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम रेटवा के रहने वाले भूरेलाल ने अपने घर के पास बने बकरियों के बाड़े में भारी मात्रा में अवैध देशी व विदेशी शराब बेचने के लिये इकट्ठी कर छुपाकर रखी है । प्राप्त मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी गोगावां उनि.दीपक यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया एवं मुखबिर की सूचना से अवगत करवा कर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने हेतु रवाना किया गया ।
पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान ग्राम रेटवा में भूरेलाल के घर के पास बने बकरियों के बाड़े में दबिश दी गई जिसमें एक व्यक्ति बकरियों के बाड़े में सोया हुआ था जो पुलिस को देख अंधेरे का फाइदा उठा कर पीछे खेतों में भाग गया जिसे पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन अंधेरा होने से भूरेलाल को पकड़ने में सफलता नहीं मिली । पुलिस द्वारा बकरियों के बाड़े में सर्चिंग करने के दौरान 06 पेटी बोल्ट बीयर केन, 04 पेटी लेमाउंट बीयर केन, 09 पेटी देशी मदिरा प्लेन, 01 पेटी CP व्हिस्की एवं 01 पेटी गोवा व्हिस्की कुल 21 पेटी देशी विदेशी शराब की मिली जिसे मौके पर पुलिस टीम के द्वारा नियमानुसार विधिवत जप्त किया गया ।
भूरेलाल के घर के पास बने बकरियों के बाड़े से मिली कुल 216.12 लीटर देशी-विदेशी शराब किमत 88,100/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर मौके से फरार हुए भूरेलाल के विरुद्ध थाना गोगावां पर अपराध क्रमांक 298/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । प्रकरण में फरार आरोपी भूरेलाल की गिरफ़्तारी के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे है जिसे भी शीघ्र गिरफ़्तार कर लिया जाएगा ।
उक्त कार्यवाही एसडीओपी भीकनगाँव केतन अडलक के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी गोगावां उनि.दीपक यादव के नेतृत्व में उनि रितेश तायड़े, प्रआर. लालसिंह, प्रआर.आशीष, प्रआर राजू शिंदे, प्रआर परसराम भस्करे, आर. विशाल, आर सुमित भदौरिया, आर. बिरेश सापलिया, मआर. अंजली व थाना के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।





