धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
समय पर उपचार मिलने से व्यक्ति की बची जान, अब खतरे से बाहर।
दिनांक 04.09.2026 को शाम करीब 08:44 बजे FRV-07 थाना कुक्षी को इवेंट आईडी 605271 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ने कीटनाशक दवा पी ली है तथा उसकी स्थिति नाजुक है।
सूचना प्राप्त होते ही FRV टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर भारत पिता विक्रम, उम्र 30 वर्ष, निवासी रेबड्डा, दही मिला, जिसने पारिवारिक विवाद के चलते गुस्से में घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली थी।
FRV टीम द्वारा तत्काल आवश्यक सहायता प्रदान करते हुए व्यक्ति को CHC अस्पताल दही पहुंचाया गया, जहां उसे इमरजेंसी रूम में भर्ती कराया गया। समय पर उपचार मिलने से व्यक्ति अब खतरे से बाहर है। परिवारजन अस्पताल में मौजूद हैं।
FRV टीम का महत्वपूर्ण योगदान
पायलट बाल कृष्ण टैगोर
स्टाफ – C/1120 कमलेश रावत
समय पर की गई त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय संवेदनशीलता से FRV-07 टीम ने व्यक्ति को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।





