ad
best news portal development company in india

लाबरिया में 6 सितंबर को तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार लाबरिया ( सरदारपुर )

सैकड़ों पत्रकार होंगे शामिल, पत्रकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर होगा मंथन।

लाबरिया। पत्रकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं क्षेत्रीय पत्रकारों की भूमिका को लेकर 6 सितंबर को लाबरिया में तहसील स्तरीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में तहसील क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है।
सम्मेलन में जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष कपिल तिवारी, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, एसडीएम सरदारपुर अजमेर सिंह गौड़, पुलिस एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, डॉ. एम.एल. जैन सरदारपुर एवं डॉ. ओ.पी. परमार राजोद सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।
सम्मेलन में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने आ रही चुनौतियों, ग्रामीण एवं क्षेत्रीय पत्रकारिता की भूमिका तथा पत्रकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को लेकर भी विचार-विमर्श होगा।
आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य क्षेत्र के पत्रकारों को एक मंच पर लाकर पत्रकारिता से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद स्थापित करना है। सम्मेलन को लेकर पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में पत्रकारों के सम्मेलन में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई