ad
best news portal development company in india

नगर में शिवभक्ति का सैलाब: बाबा महाकालेश्वर की भव्य पालकी यात्रा से शिवमय हुआ पूरा नानपुर नगर

SHARE:

मांगीलाल वर्मा

नानपुर। परम पवित्र श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को नानपुर में अपार भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। प्रातः ब्रह्म मुहूर्त से ही बाबा महाकाल के दर्शन, पूजन एवं जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक अभिषेक
आचार्य अंतिम त्रिवेदी एवं राहुल शर्मा के सानिध्य में 7 जोड़ों ने मुख्य यजमान के रूप में बाबा का विशेष अभिषेक संपन्न कराया। पूजन करने वाले जोड़ों में मुख्य रूप से सुनील राठौड़, महेंद्र विश्वकर्मा, नरेंद्र राठौड़, प्रतीक माली, अखिलेश राठौड़, राकेश प्रजापत एवं प्रवीण राठौड़ शामिल रहे।


धूमधाम से निकली बाबा की पालकी व चलित झांकियां
दोपहर 4:00 बजे श्रीराम मंदिर परिसर से बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा प्रारंभ हुई। ताशे और डीजे की धुन पर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ सैकड़ों की संख्या में माताएं, बहनें एवं श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आए।
यात्रा में आकर्षक चलित झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनीं, जिन्होंने मार्ग में सुंदर भजनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं:

  • शिव-पार्वती: कृष्णा जी राठौड़ (शिव) एवं अनीता राठौड़ (पार्वती)
  • राधा-कृष्ण: निशिका माहेश्वरी (कृष्ण) एवं काजल माहेश्वरी (राधा)
  • गणेश एवं कार्तिकेय: सावरा राठौड़ (गणेश) एवं युवराज राठौड़ (कार्तिकेय)

यात्रा के दौरान समिति के सदस्य कैलाश प्रजापत द्वारा ‘अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो’ भजन की ऐसी मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने वहां मौजूद सभी भक्तों का दिल जीत लिया।

पुष्प वर्षा, महाकाल श्रृंगार एवं जलपान व्यवस्था
बाबा महाकाल का भव्य और मनमोहक श्रृंगार कलाकार लखन प्रजापत द्वारा किया गया। यात्रा मार्ग पर श्री परसराम जी राठौड़ परिवार,तोलाराम माली द्वारा श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, वहीं क्षत्रिय राठौड़ समाज द्वारा शीतल पेयजल एवं ठंडे रस की व्यवस्था की गई।
समिति द्वारा विशेष सम्मान समारोह
कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति द्वारा क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों और सेवादारों को शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया:

  • पुलिस प्रशासन (सुरक्षा व्यवस्था हेतु)
  • सुरेश जी मारू (भूमि दाता)
  • वेस्ता मारू (वर्षभर जल दानदाता)
  • लखन प्रजापत (श्रृंगार कर्ता)
  • प्रतीक माली (वर्षभर सेवा-पूजनकर्ता)
  • जितेंद्र राठौड़ व दीपज प्रजापत (अभिषेक समिति कर्मठ सदस्य)
    द्वितीय वर्ष की परंपरा हुई सफल
    समिति सदस्य- कमलेश राठौड़,रामु प्रजापत,राजेन्द्र पटेल, कमल राठौड़, कैलाश प्रजापत, सावन मारू,संजय प्रजापत, संजय राठौड़,अंकुर गुजराती,गौरव वाणी एवम सानू सेन ने बताया कि मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा वर्ष 2023 में हुई थी और बाबा की पालकी यात्रा का यह द्वितीय वर्ष है।
    कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य पंडित अंतिम त्रिवेदी ने किया। अंत में लक्ष्मी राठौड़,वंदना पटेल,पिंकी राठौड़, प्रतिक्षा वाणी,स्वती प्रजापत, माया राठौड़, कविता प्रजापत, एवम शिरोमणि राठौड़ ने पुलिस प्रशासन, समिति सदस्यों एवं समस्त धर्मप्रेमी जनता का आभार व्यक्त करते हुए इस द्वितीय वार्षिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई