बिलाल खत्री
आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनसीओआरडी, चिन्हित अपराध एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में नशीले पदार्थों की रोकथाम, गंभीर अपराधों के निराकरण एवं सड़क सुरक्षा की समीक्षा की गई।
कलेक्टर श्रीमती माथुर ने स्कूलों एवं छात्रावासों में नियमित नशा मुक्ति जागरूकता शिविर आयोजित करने, शासकीय एवं निजी स्कूलों में नशा मुक्ति समितियां गठित करने तथा कृषि विभाग को नशीले पदार्थों की खेती की ब्लॉकवार जॉच करने के निर्देश दिए।
वही संबंधित विभागों को उत्पादन एवं अवैध बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
उन्होंने नगर पालिका अधिकारी को मुख्य बस स्टैंड एवं बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने, संबंधित विभागों को ओवरलोडिंग पर कार्रवाई करने तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही राहवीर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं हिट एंड रन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा । बैठक में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति अमठ बघेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।





